23 Apr 2024, 22:29:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दीपवीर की शादी ने बनाया ये रिकॉर्ड, विरूष्का वो 11 महीने में भी नहीं कर पाए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2018 1:32PM | Updated Date: Nov 16 2018 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को लेकर हर ओर चर्चा है। फैंस के बीच उनकी शादी को लेकर हर समय उत्साह देखने को मिला। सभी जानने के लिए बेताब रहे कि इन दोनों की शादी में क्या कुछ हुआ, इटली में हुई ये खास शादी कैसी रही और सबसे ज्यादा इंतजार रहा इन दोनों की शादी की तस्वीर की।
 
ऐसी स्थिति में जब गुरुवार रात उनकी शादी की पहली तस्वीर इस जोड़ी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की, देखते-देखते ये तस्वीरें वायरल हो गईं। ऐसा ही नजारा दिसंबर 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा की शादी के दौरान देखने को मिला था। विरुष्का की शादी भी इटली में ही हुई थी और उनकी शादी की तस्वीरें भी जमकर वायरल हुई थीं। आइए आपको बताते हैं कि किस मामले में दीपवीर ने विरुष्का का रिकॉर्ड तोड़ डाला।
 
दीपिका और रणवीर ने दो बार शादी की। एक बार कोणकणी परंपरा से और दूसरी बार सिंधी परंपरा से। जब दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की पहली तस्वीर पोस्ट की तो चंद सेकेंड में इसको पसंद (लाइक) करने वालों की संख्या ने रफ्तार पकड़ ली। आलम ये रहा कि तस्वीर शेयर करते ही दो घंटों में लाइक्स की संख्या 26 लाख पार कर गई (जो संख्या लगातार बढ़ती जा रही है)।
 
वहीं अगर बात करें अनुष्का और विराट की शादी की, तो इन दोनों ने भी दिसंबर 2017 में इटली में ही शादी की थी। इन दोनों की शादी की तस्वीर भी रात में सोशल मीडिया पर शेयर हुई थी और देखते-देखते जमकर वायरल भी हुई। विराट और अनुष्का, दोनों ने अपने-अपने अकाउंट पर एक ही जैसे संदेश के साथ एक ही तस्वीर शेयर की थी, उन तस्वीरों को 15 घंटे के अंदर 25 लाख तक लाइक्स मिले थे लेकिन दीपिका-रणवीर की तस्वीरों ने विरुष्का को पीछे छोड़ दिया। ये है वो विरुष्का की शादी की वो तस्वीर को अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी..
 
वहीं, अगर बात करें दोनों ही शादियों के दूल्हों की तो विराट कोहली ने जो पहली तस्वीर पोस्ट की थी उसको अब तक 46 लाख लाइक्स मिले हैं जबकि रणवीर सिंह ने जो गुरुवार रात जो तस्वीर पोस्ट की उसको कुछ ही घंटों में 25 लाख लाइक्स मिल चुके हैं और ये संख्या लगातार बढ़ रही है..
 
बॉलीवुड फैंस को दीपिका और रणवीर की शादी का बेसब्री से इंतजार था और तस्वीरों में बढ़ते लाइक्स इस बात के गवाह भी हैं। गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर की शादी में अतिथि को फोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं थी, इसी वजह से लगातार फैंस की नजरें इन दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टिकी हुई थीं ताकि इन दोनों की शादी की पहली झलक देखी जा सके।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »