29 Mar 2024, 11:49:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका की शादी पर लिखी ऐसी बात कि भड़क गईं बहन परिणीति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2018 10:50AM | Updated Date: Nov 16 2018 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के खूबसूरत कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस स्टार कपल की शादी के बाद एक और चर्चित जोड़े की शादी की तारीख नजदीक आ रही है। वो हैं  बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके होने वाले पति निक जोनस की। यह दोनों अगले महीने शादी करने वाले हैं।
 
इस बीच प्रियंका की शादी की खबरें मीडिया में चलाने पर उनकी बहन परिणीति चोपड़ा को गुस्सा आ गया है।  मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने एक न्यूज वेबसाइट को प्रियंका चोपड़ा की शादी की खबर चलाने पर जमकर लताड़ा है। बताया जा रहा है कि एक वेबसाइट ने अपनी खबर में लिखा कि प्रियंका चोपड़ा की शादी में दुल्हन की खास सहेली की भूमिका परिणीति चोपड़ा की बजाय उनकी खास दोस्त और हॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर मुबिना रतनोसी निभाएंगी।
 
इस बात पर परिणीति ने न्यूज वेबसाइट को ट्विटर पर जमकर लताड़ लगाई है। परिणीति चोपड़ा ने ट्वीट कर न्यूज वेबसाइट को कहा- मैं आग्रह करती हूं, कृपया अच्छी रिसर्च के साथ अपनी खबरें और लेख को छापा करेंगे। अपने इस ट्वीट में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को भी टैग किया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »