29 Mar 2024, 00:08:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं। तस्वीरों में दोनों सितारे ट्रेडिशनल ड्रेस में बेहद खुशनुमा अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में जहां दीपिका लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, तो वहीं लाल कलर की शेरवानी भी रणवीर पर कमाल लग रही है। 
 
वहीं, दूसरी तस्वीर में रणवीर सफेद कुर्ता पजामा पहने हुए हैं तो वहीं दीपिका डार्क ब्राउन कलर के लहंगे में कहर ढा रही हैं। इस तस्वीर में रणवीर के हाथ में नैकलेस तो वहीं दीपिका के हाथ में एख थाली है, जिसमें साड़ी समेत रस्मों से जुड़े कई सामान हैं। इस मौके पर दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।
 
दीपिका और रणवीर ने बुधवार को इटली के लेक कोमो के किनारे बने बेहद खूबसूरत विला देल बलबियानेलो में शादी की। इस दौरान वहां उनके परिवार के लोग और कई करीबी दोस्त मौजूद रहे। इस शादी की तस्वीरों का इंतजार दीपिका और रणवीर के फैन्स दो दिनों से कर रहे थे। लेकिन अभी तक कोई तस्वीर सामने नहीं आई थी। कुछ तस्वीरें जो सामने आई भी वो दूर से क्लिक की गई प्रतीत हो रही थी और उसमें दुल्हा दुल्हन को देख पाना मुमकिन नहीं था। 
 
ऐसे में इन तस्वीरों के सामने आने से दोनों सितारों के फैन्स के मायूस पड़े चेहरे जरूर खिल जाएंगे। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि दोनों सितारे शादी की रस्में अदा कर रहे हैं औऱ बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। गौर हो कि बुधवार को दोनों ने कोंकणी तरीके से शादी की। इसके बाद गुरुवार को दोनों ने सिंधी रीति रिवाजों से शादी की। सिंधी रीति रिवाज से शादी इसलिए होगी क्योंकि रणवीर सिंह सिंधी हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »