मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब ऑफीशियल तौर पर पति - पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने कोंकण परंपरा के अनुसार शादी की रस्में पूरी कर के एक दूसरे को जीवनभर के लिए अपना बना लिया है। यह शादी बेहद रॉयल तरीके से अंजाम दी गई जिसमें रणवीर सिंह ने सी प्लेन से एंट्री की।
अब फैंस को इनकी शादी के बाद की पहली तस्वीर का तहे दिल से इंजार है। ना सिर्फ फैंस बल्कि बॉलीवुड के तमाम एक्टर्स और एक्ट्रेसेस को भी इनकी पहली झलक देखने का इंतजार है। अब इसी बीच खबर आ रही है कि दीपवीर अपनी वेडिंग की पहली तस्वीर को शाम 6 बजे शेयर करेंगे। मिड डे में दी गई रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इन तस्वीरों को अपने फैंस के साथ शेयर करेंगे।