20 Apr 2024, 14:36:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'सेक्रेड गेम्स 2' में दिखेंगी अभिनेत्री अमृता सुभाष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2018 1:02PM | Updated Date: Nov 15 2018 1:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। #मीटू अभियान जैसी परेशानियों से संभलने के बाद स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की सबसे चर्चित भारतीय वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के सीजन 2 की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। इसको लेकर मेकर्स ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इस बीच 'सेक्रेड गेम्स' के फैंस को लिए एक अच्छी खबर है। जो 'सेक्रेड गेम्स 2' के लिए उनके उत्साह को बढ़ा देगा। इसके सीजन 2 में राधिका आप्टे के बाद अब नई हीरोइन की एंट्री होने वाली है।
 
खबरों की मानें तो 'सेक्रेड गेम्स 2' में राधिका आप्टे के बाद अभिनेत्री अमृता सुभाष नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि 'सेक्रेड गेम्स' के सीजन 2 में उनकी अहम भूमिका होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीजन 2 में अमृता सुभाष अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का साथ देती नजर आएंगी। सीरीज की कहानी में उनका अहम रोल रहने वाला है। खास बात यह है कि अमृता सुभाष दूसरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ परदे पर दिखाई देंगी। इससे पहले यह दोनों साल 2016 आई फिल्म रमन राघव 2.0 में नजर आए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »