20 Apr 2024, 18:16:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

निर्माता को अपनी सोच को लेकर आश्वस्त होना चाहिए: अब्बास मस्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2018 12:12PM | Updated Date: Nov 14 2018 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शूटिंग में देरी और हीरो के नकारात्मक भूमिका से मना करने के बाद देरी से रिलीज हुई अब्बास मस्तान की शाहरूख अभिनीत फिल्म ‘बाजीगर’ को 25 साल पूरे हो गये। इस फिल्म के दो अंत फिल्माए किए गए थे। 12 नवंबर 1993 में रिलीज हुई फिल्म में शाहरूख, काजोल की प्रमुख फिल्म रही और शिल्पा शेट्टी ने पहली दफा रजतपट पर कदम रखा था। निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान के मस्तान ने कहा कि लोग अभी भी फिल्म को पसंद कर रहे हैं।
 
यह हमारी पूरी टीम के लिए बहुत बड़ी सराहना है। महत्वपूर्ण बात यह है कि निर्माता को अपनी सोच को लेकर आश्वस्त होना चाहिए, क्योंकि यह पर्दे दिखाई देता है। हमारा नायक नकारात्मक चरित्र निभा रहा था। यह काजोल और शाहरूख की जोड़ी वाली रोमांटिक फिल्म नहीं थी लेकिन सभी ने बेहतरीन काम किया।       
 
इस फिल्म को ना केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। बहरहाल, इस फिल्म का निर्माण कठिन था। इसका मुहुर्त दिसंबर 1992 में हो गया था और जल्द ही शूटिंग शुरू होने वाली थी। छह दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में दंगे भड़कने के बाद फिल्म का काम रूक गया।
 
उन्होंने बताया कि कुछ वक्त रूकने के बाद मार्च के अंत में हमने इस फिल्म की शूटिंग शुरू की और मई-जून में काम समाप्त करने के बाद दीवाली पर फिल्म को रिलीज करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि राखी गुलजार का कहना था फिल्म का अंत अलग होना चाहिए क्योंकि अंत दर्शकों को पसंद नहीं आएगा। बहुत सारे वितरकों का कहना था कि नायक को मरना नहीं चाहिए बल्कि पुलिस आ कर उसे गिरफ्तार करे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »