29 Mar 2024, 04:38:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबर्इ। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में बटोर रही है। श्रद्धा हाल ही में एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ मूवी डेट पर स्पॉट हुई।
 
श्रद्धा और कार्तिक को जूहू के डायनामिक्स मॉल के पीवीआर आॅडी 2 में जाते हुए देखा गया। जहां पर इन दोनों ने लेटनाइट मूवी एंजॉय की। जिसके बाद से ही इन दोनों के बीच अफेयर की खबरें उड़ने लगी हैं। ऐसा नहीं है कि, इन्हें पहली बार एक साथ स्पॉट किया गया है, कुछ समय पहले भी इन दोनों को डिनर डेट पर एक साथ देखा गया था।
 
इस डिनर के दौरान दोनों सितारों ने जम कर मस्ती की थी।यही नहीं एक रिपोर्ट की मानें तो श्रद्धा और कार्तिक निर्देशक दिनेश विजन की अपकमिंग फिल्म में एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »