29 Mar 2024, 01:14:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले बेटे तैमूर अली खान की पापुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं। तैमूर की क्यूट तस्वीरें हमेशा ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में तैमूर की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं है जिनमें तैमूर घुड़सवारी करते नजर आ रहे हैं। तैमूर ने काफी छोटी उम्र में ही घुड़सवारी करना शुरू कर दिया है। 
 
घुड़सवारी के दौरान तैमूर के साथ उनकी नैनी और बॉडीगार्ड्स भी नजर आ रहें है और इनकी देखरेख में घुड़सवारी की जा रही है। साथ ही घुड़सवारी के दौरान ब्लैक टीशर्ट पहने छोटे नवाब की टीशर्ट के बैक साइड में उनका नाम 'तैमूर' भी लिखा हुआ है।तैमूर ने काफी छोटी उम्र में ही घुड़सवारी करना शुरू कर दिया है।
 
वहीं इन तस्वीरों को देखकर हम साफ समझ सकते हैं कि छोटे तैमूर किस तरह एक प्रोफेशनल राइडर बनने की तैयारी कर रहे हैं और अपने घोड़े को काफी प्यार करते हुए उसपर अपना हाथ थपथपा रहें है। बीते दिनों रणबीर ने भी कहा था कि मौका मिला तो तैमूर के पिता बनना पसंद करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »