29 Mar 2024, 00:52:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिल्म 'पाथेर पांचाली' दुनिया की सबसे बेहतरीन सौ फिल्मों की लिस्ट में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2018 12:39PM | Updated Date: Nov 9 2018 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बीबीसी कल्चर ने हाल में दुनिया की सबसे बेहतरीन सौ फिल्मों की लिस्ट जारी की है। बता दें कि 209 फिल्म विशेषज्ञों ने 43 देशों में सर्वेक्षण करने के बाद यह लिस्ट तैयार की है। लिस्ट में भारतीय फिल्म ने भी जगह बनाई है। सत्यजीत रे की निर्मित फिल्म पाथेर पांचाली का नाम इस लिस्ट में शामिल है। यह फिल्म साल 1955 में रिलीज हुई थी।
 
सत्यजीत रे की यह फिल्म विदेशी भाणा फिल्मों की सूची में 15वें स्थान पर रही है। भारत की तरफ से सूची में जगह बनाने वाली यह एक मात्र फिल्म है। अकिरा कुरोसावा की सेवन समुराई इस लिस्ट में पहले पायदान पर रही। इस लिस्ट में 24 देशों से 19 भाषाओं की 100 फिल्में है। फिल्मों को लेकर बीबीसी ने का कहना है कि सौ फिल्मों में से केवल चार फिल्मों का निर्देशन ही महिलाओं ने किया है। हालांकि मतदान में हिस्सा लेने वाले विशेषज्ञों में 45 प्रतिशत महिलाएं थीं।
 
सत्यजीत रे की फिल्म पाथेर पांचाली बांग्ला लेखक विभूतिभूषण बंदोपाध्याय के उपन्यास विलजंदसरोमन से काफी प्रभावित है।  बता दें कि रिलीज के बाद यह फिल्म कोलकत्ता के सिनेमाघरों में लगभग 13 हफ्तों तक हाउसफुल रही थी। इस फिल्म को फ्रांस में हर साल होने वाली प्रतिष्ठितत कांस फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट ह्यूमन डॉक्यूमेंट्री के अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »