29 Mar 2024, 20:04:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लोगों को पसंद नहीं आया दिशा पटानी का स्टनिंग अवतार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2018 10:58AM | Updated Date: Nov 9 2018 10:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी ने हाल ही में इंस्टा पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर दिशा ने दिवाली के खास मौके पर अपने फैंस के साथ साझा की है। तस्वीर में दिशा ने लाइट गोल्डन कलर के लहंगे के स्पोर्ट्स ब्रा वियर की हुई है। हाथों में उन्होंने दिया पकड़ रखा है। फोटो में वे बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। लेकिन कुछ लोगों को उनका ये स्टनिंग अवतार पसंद नहीं आया और वह ट्रोल भी हो गई है।  
 
 बोल्ड आउटफिट में दिवाली विश करने पर ट्रोलर्स ने जमकर निशाना साधा। एक यूजर ने लिखा- दिशा ने हमारी भारतीय सभ्यता का अनादर किया है। दूसरे ने लिखा- क्या ये पागल हो गई हैं। कम से कम सभ्यता और संस्कृति का सम्मान करो। सोशल मीडिया पर यूजर ने दिशा के ड्रेसिंग सेंस पर भी सवाल उठाए। एक ने लिखा- ये कौन सा ड्रेसिंग सेंस है लहंगा के साथ ब्रा पहनने का।
 
कृप्या भारतीयों की सादगी को नष्ट ना करें। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों सलमान खान की फिल्म भारत की शूटिंग में बिजी हैं। इसे अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। मूवी में दिशा 25 साल की राधा का रोल करेंगी। सलमान के साथ पहली बार काम करने पर वे काफी एक्साइटेड हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »