29 Mar 2024, 02:15:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

वरूण धवन एवं आदित्य राय कपूर ने दिया मतदान का संदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2018 4:52PM | Updated Date: Nov 6 2018 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म स्टार वरूण धवन और आदित्य राय कपूर ने खरगोन के नागरिकों को मतदान करने का संदेश दिया है। एक फ़िल्म के सिलसिले में महेश्वर आये वरूण धवन ने अपने संदेश में कहा कि 28 नवंबर को होने वाले लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और मतदान करें। उन्होंने आगे कहा कि मतदान किसी के दबाव में न करे।
 
वहीं आदित्य राय कपूर ने कहा कि 28 नवंबर को मतदान के दिन स्वयं भी मतदान करें और अपने आसपास के नागरिकों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। साथ ही राय ने कहा कि सभी नागरिक बिना लोभ व लालच के मतदान करे। ज्ञात हो वरूण धवन एवं आदित्य राय कपूर पिछले दिनों महेश्वर में अपनी आगामी फिल्म शूटिंग के लिए आए थे। फिल्म शूटिंग के समापन के बाद दोनों सितारों ने मतदान के लिए अपील की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »