26 Apr 2024, 04:20:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर इरफान खान इन दिनों लंदन में कैंसर का इलाज करवा रहे है। इरफान 8 महीनों से लंदन में है। लेकिन अब खबरें आ रही है कि इरफान जल्द ही भारत वापिस आएंगे और अपने परिवार के साथ दीवाली सैलिब्रेट करेंगे। एक सूत्र की मानें तो इरफान करीब 10 दिन के लिए भारत आएंगे और इसके बाद वो वापिस अपने आगे के ट्रीटमेंट के लिए लंदन चले जाएंगे। परिवार से जुड़े करीबी सूत्र का कहना है कि अभी डॉक्टर्स की ओर से इरफान खान को पूरी तरह स्वस्थ नहीं बताया गया है। हालांकि डॉक्टर्स इरफान को पूरा सपोर्ट कर रहे हैं, जिससे वो जल्द ही अपने काम पर पूरी तरह वापिस लौट सकते हैं। हालांकि अपने काम पर लौटने के बाद भी उन्हें डॉक्टर्स द्वारा बताई गई सावधानियों को बर्तना होगा।
 
बताया जा रहा है कि इरफान इस बार अपने परिवार के साथ नासिक स्थित अपने फार्महाउस में दीवाली मनाएंगे और उसके बाद वो इलाज के लिए लंदन लौटेंगे। साथ ही कहा तो ये भी जा रहा है कि डॉक्टर्स की ओर से हरी झंडी दिखाए जाने के बाद इरफान खान फिल्म 'हिंदी मीडियम 2' की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके बाद उनके पास 2 और प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें शूजित सरकार की उधम सिंह बायोपिक और विशाल भारद्वाज की 'सपना दीदी' शामिल है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »