29 Mar 2024, 19:42:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शुरू हुई दीपिका-रणवीर की शादी की रस्में, वायरल हुई फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2018 11:54AM | Updated Date: Nov 3 2018 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की डेट 14-15 नवंबर तय हुई है। शादी के वेन्यू की डिटेल अभी सामने नहीं आई हैं। जानकारी के अनुसार  रणवीर और दीपिका की शादी का वेन्यू इटली का लेक कोमो होगा। अब शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। पहली रस्म नंदी पूजा से शुरू हुई। दीपिका की मां उजाला पादुकोण ने नंदी पूजा रखी थी। ये पूजा दीपिका के बंगलुरु स्थित घर पर हुई। 
 
इस पूजा में दीपिका ने आॅरेंज कलर का सूट पहना था । उन्होंने कानों में बड़े-बड़े ईयररिंग्स पहने हुए थे। ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं। फोटो में दीपिका के दोस्त भी नजर आ रहे हैं। काफी समय से खबर आ रही थी कि दीपिका की शादी की शुरूआत नंदी पूजा से होगी। बता दें कि नंदी बैल को भगवान शिव की सवारी कहा जाता है। ये भी मान्यता है कि नंदी को मन की बात बता देने से भक्तों की मनोकामना पूरी हो जाती है।
 
बंगलुरु में इस पूजा की बहुत मान्यता है। खबर थी कि इस मौके पर दीपिका को कांच की चूड़ियां पहना दी जाएंगी जिसे वो शादी तक पहने रहेंगी। अपनी शादी को अनोखा बनाने के लिए दीपिका-रणवीर ने कैटर्स और शेफ के सामने अनोखी शर्त रखी है। खबर के मुताबिक, कैटर्स और शेफ से एक अनोखा बॉन्ड साइन करवाया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »