29 Mar 2024, 14:27:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड में सितारों के बीच एक तरफ जहां मित्रता देखने को मिलती है वहीं दूसरी तरफ सितारों के बीच मनमुटाव की खबरें भीं कॉमन है। इसमें फिल्ममेकर करण जौहर और एक्टर अजय देवगन का नाम शामिल है। साल 2016 में दोनों की भीड़ंत बॉक्स आॅफिस पर हुई थी इस दौरान दोनों ने पीछे हटने से मना कर दिया थो  तभी से दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें थी ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अब दोनों में सुलह हो गई है।
 
जानकारी  के मुताबिक दोनों के बीच यश राज स्टूडियो में सुलह हुई। ये सुलह काजोल ने करावाई है। काजोल और करण जौहर के बीच अच्छी दोस्ती रही हैे इससे पहले करण जौहर के जुड़वा बच्चों के जन्म पर काजोल करण के यहां गई थीं। दोनों के बीच मनमुटाव का मामला साल 2016 में सामने आया जब करण की फिल्म ए दिल है मुश्किल और अजय देवगन की फिल्म शिवाय रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों की रिलीज डेट 28 अक्टूबर 2016 रखी गईे दोनों में किसी ने भी पीछे हटने का फैसला नहीं लिया और फिल्म एक साथ ही रिलीज हुई।
 
दोनों में से कोई फिल्म फ्लॉप नहीं हुई। ए दिल है मुश्किल ने जहां अच्छी कमाई की वहीं शिवाय अपने बजट का पैसा निकालने में कामयाब रहीे करण जौहर के पास कई सारी फिल्में हैं। वे तख्त फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और करीना कपूर नजर आएंगे  इसके अलावा उनके प्रोडक्शन हाउस में ब्रह्मास्त्र, कलंक और स्टूडेंट आॅप द ईयर 2 जैसी फिल्में भी हैं। वहीं अजय देवगन के खाते में तानाजी और डबल धमाल है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »