18 Apr 2024, 19:53:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के गलियारों से ऐसा सुनने में आ रहा है कि कपूर खानदान का एक बड़ा एक्टर अपने बिग कमबैक के लिए तैयार है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार राजीव कपूर पूरे 28 साल बाद पर्दे पर फिर कदम रखने जा रहे हैं। वह डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के बैनर में बनने जा रही फिल्म में लीड रोल निभाने के लिए कमर कस रहे हैं।
 
राजीव कपूर भारतीय सिनेमा के पहले शोमैन राज कपूर के सबसे छोटे बेटे हैं। यानी वह रणधीर और ऋषि के सबसे छोटे भाई हैं करिश्मा,करीना,रणबीर के चाचा राजीव कपूर ने अपने करियर में बहुत ज्यादा फिल्में नहीं की हैं लेकिन राम तेरी गंगा मैली के लिए वो आज भी दर्शकों के बीच पहचाने जाते हैं।
 
इस फिल्म में उन्होंने लीड किरदार निभाया था और इसका डायरेक्शन खुद उनके पिता राज कपूर ने किया था। राजीव कपूर को दर्शकों ने आखिरी बार 1990 में श्जिम्मेदारश् नाम की फिल्म में देखा था। इसके बाद उन्होंने अपने भाई रणधीर कपूर के साथ श्हिनाश् फिल्म को प्रोड्यूस किया था। जिसमें उनके भाई ऋषि कपूर मुख्य अभिनेता थे। राजीव कपूर ने एक्टिंग और प्रोडक्शन के बाद डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया और ऋषि कपूर के साथ ही 'प्रेमग्रंथ' नाम की फिल्म बनाई। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और ऋषि कपूर ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »