29 Mar 2024, 01:39:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जाह्नवी-खुशी को अच्छे से नहीं जानते : अर्जुन कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2018 10:52AM | Updated Date: Nov 2 2018 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर एक समझदार युवा की तरह सामने आए हैं और उन्होंने पुराना गुस्सा भूल कर अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी-खुशी को दिल से गले लगाया है। दुख के क्षणों में वह पिता बोनी कपूर के साथ हर पल खड़े दिखे। श्रीदेवी के गुजरने के बाद अर्जुन कई मौकों पर जाह्नवी-खुशी के साथ नजर आए और मीडिया से बातचीत के दौरान दोनों के बारे में खुल कर बातें भी की।
 
जबकि श्रीदेवी के रहते वह हमेशा सौतेली बहनों को अपनाने से इंकार करते रहे। इन दिनों परिवार के बारे में खुलकर बातें कर रहे अर्जुन का कहना है कि उन्होंने कभी नकली भावनाएं नहीं दिखाईं। वक्त जैसा रहा, उसके हिसाब से रहे। उन्होंने पहले कभी यह बताने की कोशिश नहीं कि वह खुश परिवार के सदस्य हैं। न ही उन्होंने परवाह की कि लोग उनके बारे में क्या कहते या मीडिया क्या लिख रहा है।
 
आज वक्त के साथ अर्जुन बदल चुके हैं। उनका कहना है कि मैं चाहता हूं कि मेरी बहनें सहज रहें।आराम से रहें। मैं अपने पिता का अच्छा बेटा हूं और इसीलिए मैं अपनी दो नई बहनों के साथ भी अच्छे से रहूं।आज हम सचमुच एक खुश परिवार हैं। जाह्नवी और खुशी ने मुझे यह इजाजत दी है कि उन्हें अपनी बहन कह सकूं और यह उनकी दरियादिली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »