28 Mar 2024, 15:10:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दीपिका-रणवीर की शादी के लिए केटरर्स से करवाया गया विशेष बॉन्ड साइन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2018 2:07PM | Updated Date: Nov 1 2018 2:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में इस शाही शादी को लेकर खबरें समने आई है। खबरों की मानें तो दीपिका रणवीर ने केटरर्स से एक विशेष बॉन्ड साइन कराया है। यह शादी कलर कॉर्डिनेटेड होगी न सिर्फ फैमिली ब‍िल्क वेटर्स को भी ड्रेस कोड का पालन करना होगा।
 
सूत्रों के मुताबिक शेफ्स के साथ एक करार किया गया, जिसमें ये शर्त होगी कि वे जो भी रेसीपी इस शादी में इस्तेमाल करेंगे, उसे कहीं और नहीं दोहराएंगे। इसके लिए एक लिखि‍त बॉन्ड साइन किया गया है।ये सभी डिशेस बेहद खास होंगी। रणवीर-दीपिका की शादी सिंधी और तमिल भारतीय रीति रिवाजों से होगी।
 
खबरों के मुताबिक इटली में शादी करने के बाद दोनों बेंगलुरू और मुंबई में एक ग्रांड रिसेप्शन भी देंगे हालांकि कुछ दिम पहले ये बी खबरें आईं  कि दोनोंइटली की बजाय मुंबई में ही शादी कर सकते हैं क्योंकि फैमिली के कुछ लोग इटली की लंबी यात्रा करने में परेशान होंगे।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »