24 Apr 2024, 20:46:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड में अनुशासन, ईमानदारी अहान की मदद करेगी : सुनील शेट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2018 12:09PM | Updated Date: Nov 1 2018 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता सुनील शेट्टी का कहना है कि उनका बेटा अहान शेट्टी अगर अनुशासनबद्ध, ईमानदार और अपने निर्माताओं के बारे में दूसरे लोगों से ज्यादा सोचेगा तो वह अपने करियर में जरूर सफल होगा।
 
अहान जल्द ही हिंदी फिल्मों में अपना सफर शुरू करने जा रहे हैं। सुनील मंगलवार को यहां नाइटरो बेसपोक फिटनेट द्वारा आयोजित नाइटरोथॉन में एक पुरस्कार समारोह में मीडिया से मुखातिब हुए।
 
सुनील के बेटे अहान को निर्माता साजिद नाडियाडवाला तेलुगू हिट फिल्म 'आरएक्स 100' के रिमेक में लॉन्च कर रहे हैं। अपने बेटे के डेब्यू के बारे में बात करते हुए सुनील ने कहा, "वह एक साधारण लड़का है और भगवान उसके प्रति दयालु है। वह जल्द ही अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। वह अपनी पहली फिल्म में अच्छी कहानी, निर्माता और निर्देशक के साथ जुड़ा है।"
 
उन्होंने कहा, "सबकुछ ठीक है और अगर उसे लेडी लक का समर्थन मिला, वह अनुशासनबद्ध, ईमानदार रहा और अगर वह अपने निर्माताओं के बारे में दूसरे लोगों से ज्यादा सोचेगा तो वह अपने करियर में जरूर सफल होगा। नहीं तो किसी और को उसकी देखभाल करनी पड़ेगी।"
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »