17 Apr 2024, 03:59:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

गोवा में गर्लफ्रेंड का हाथ थामे दिखे राजकुमार राव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2018 10:51AM | Updated Date: Nov 1 2018 10:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव बीते कुछ दिनों पहले गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ गोवा में वैकेशन एंजॉय करने पहुंचे थे। हाल ही में अब इस कपल ने अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में राजकुमार और पत्रलेखा एक दूसरे का हाथ थामें समुद्र किनारे रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों ने वैकेशन के दौरान खूब मस्ती की।
 
दोनों ने एक साथ काफी अच्छा वक्त बिताया है। उनकी ये तस्वीरें प्यार की सारी कहानी बयां कर रही हैं।तस्वीरों में राजकुमार और पत्रलेखा की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। राजकुमार राव की बीते दिनों हॉरर और कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर अच्छी कमाई की।फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर अहम किरदार निभाते हुए नजर आईं।फिल्म में राजकुमार और श्रद्धा की एक्टिंग को भी खूब सराहा गया है। इतना ही नहीं इसे देखते हुए निमार्ताओं ने इसकी अगली कड़ी की भी घोषणा कर दी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »