29 Mar 2024, 14:00:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के बेटे जैन कपूर को पैदा हुए 1 महीने हो गए हैं। जैन के शाहिद के परिवार में आने से सबसे ज्यादा खुश लोगों में मीशा भी है। शाहिद की बेटी मीशा को उनका भाई मिल गया है। हाल ही में मीशा की एक तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है।तस्वीर में मीशा अपने छोटे भाई के पास खड़ी नजर आ रही हैं।  इसमें जै़न झूले में लेटे हुए हैं।
 
हालांकि, उनका चेहरा नहीं दिख रही है। जै़न के ठीक पीछे उनकी बड़ी बहन मीशा है, जो अपने ही अंदाज में मुस्कुरा रही हैं। मीरा ने पोस्ट में बताया कि जै़न अपनी बड़ी बहन के झूले पर सोए हुए हैं।  इस तस्वीर को मीरा ने भी अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। कुछ समय पहले मीरा को दोनों बच्चों मीशा और जैन के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।
 
इस दौरान भी मीरा ने जैन के चेहरे को मीडिया कैमरे से छुपाया हुआ था।  बता दें, शाहिद  ने दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत से जुलाई 2016 में शादी की थी। अगस्त 2017 को जोड़ी की बेटी मीशा का जन्म हुआ। इस साल अप्रैल में शाहिद-मीरा ने दूसरे बच्चे के होने की जानकारी दी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »