19 Apr 2024, 12:00:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। सलमान खान की पिछली दर्जन भर फिल्मों ने 100 करोड़ के ऊपर कमाई की है परंतु इसके बावजूद यह सच है कि उनका स्टारडम हाल के कुछ वर्षों में नीचे आया है। बड़ी फैन फॉलोइंग की वजह से ही ट्यूबलाइट और रेस 3 जैसी खराब फिल्में मोटी कमाई कर पाईं लेकिन छोटे पर्दे पर उनकी टीआरपी लगातार नीचे गिरी है।  शो दस का दम फ्लॉप रहा और बिग बॉस की रेटिंग हर नए सीजन में पिछली बार से नीचे होती है। सलमान की उम्र भी लगातार बढ़ ही रही है। यही कारण है कि वह अब थोड़ा संभल जाना चाहते हैं। 
 
सूत्रों के अनुसार सलमान ने अपनी अगली फिल्म भारत के डायरेक्टर अली अब्बास जफर से कहा है कि फिल्म को संतुलित ढंग से संपादित कराएं।   ऐसा न हो कि फिल्म में सिर्फ सलमान ही सलमान दिखें। उन्होंने जफर से फिल्म की लंबाई भी नियंत्रित रखने को कहा है। हालांकि जफर को सलमान के स्टारडम पर विश्वास है और वह नहीं चाहते कि फिल्म को छोटी रखने के चक्कर में अतिरिक्त कैंची चल जाए।
 
फिल्म में कैटरीना कैफ भी हैं। सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म भारत विभाजन की त्रासदी पर आधारित है।  
सूत्रों के मुताबिक फिल्म में सलमान कई किरदार एक साथ निभा रहे हैं और उनसे जुड़ी छोटी-छोटी घटनाएं कहानी के फ्लैशबैक में दिखाई जाएंगी। 
 
वह समझ चुके हैं कि उनके फैन्स के अलावा एक बड़ा दर्शक भी वर्ग है, जो सलमान को नहीं बल्कि फिल्म में अच्छी कहानी देखना चाहता है। अत: वह इन दोनों बातों में संतुलन चाहते हैं। जिससे कि भारत बड़ी हिट बन सके। पिछली रिलीज रेस-3 ने सलमान के फैन्स को तक बहुत निराश किया था। सलमान नहीं चाहते कि वह गलती दोहराई जाए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »