29 Mar 2024, 10:54:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

#MeToo: KRK ने सभी महिला कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2018 12:05PM | Updated Date: Oct 31 2018 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपनी एक्टिंग और विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहे कमाल फिल्म आलोचक और प्रोड्यूसर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने नया शिगूफा छेड़ दिया है। कमाल खान ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर कहा कि उन्होंने अपने मुंबई और दुबई के ऑफिस से सभी महिला कर्मचारियों को निकाल दिया है। अपने ट्वीट में केआरके ने लिखा कि उन्होंने ये फैसला अपनी पत्नी के कहने पर ऐसा किया है। 
 
केआरके ने लिखा, हां, यह सौ फीसदी सही है कि मैं बीवी का गुलाम हूं। इसलिए मैंने उसका आदेश माना और अब मेरे इंडिया और दुबई के ऑफिस में कोई महिला कर्मचारी नहीं है? अब न किसी लडक़ी से बातचीत और न ही पार्टी. धन्यवाद।
 
केआरके फिलहाल, दुबई में हैं। कुछ दिनों पहले दुबई स्थित घर में उनके गिरने और अस्पताल में भर्ती होने की खबर आई थी। केआरके की पत्नी का नाम आयशा है और दोनों के दो बच्चे भी हैं। बेटी फराह और बेटा फैसल। कहा जाता है कि केआरके ने हीरो बनने के लिए घर छोड़ दिया था। 2005 में फिल्म ‘सितम’ से उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कई देशद्रोही और एक विलेन जैसी फिल्मों में काम किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »