29 Mar 2024, 07:50:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जन्मदिन से पहले ही दुल्हन की तरह सजा शाहरुख का आशियाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2018 11:24AM | Updated Date: Oct 31 2018 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 53वां जन्मदिन मनाने वाले है। उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए बीते कई दिनों से मन्नत में तैयारियां चल रही है। हाल ही में अब सोशल साइट पर उनके घर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।जिसमें घर को खूब सजाया गया है। शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनके घरवाले और करीबी दोस्त ना सिर्फ जमकर मस्ती करते है बल्कि अपनी मौजूदगी से किंग खान के दिन को यादगार बना देते है।
 
बता दें कि शाहरुख के लिए आना वाला हफ्ता डबल-ट्रिपल सेलीब्रेशन लेकर आ रहा है। एक और शाहरुख का जन्मदिन है तो वहीं अगले हफ्ते ही दीवाली के त्यौहार का जश्न भी मनाया जाएगा और तीसरा सेलिब्रेशन ये है कि शाहरुख के जन्मदिन पर ही उनकी मच-अवेटेड फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है।
 
फिल्म की बात करें तो शाहरुख इसमें बौने बने हैं और आ रही खबरों के मुताबिक, अनुष्का वैज्ञानिक के रोल में हैं। कैटरीना और अनुष्का ने इस फिल्म की शूटिंग खत्म कर दी है। फिल्म को आनंद एल राय ने डायेरक्ट किया है। यह इस साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी। इस साल ईद पर फिल्म का ईद स्पेशल टीजर लॉन्च किया गया था, जिसमें सलमान खान भी नजर आए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »