25 Apr 2024, 12:30:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दलेर मेहंदी और मीका सिंह के बड़े भाई अमरजीत सिंह का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2018 11:20AM | Updated Date: Oct 31 2018 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फेमस सिंगर दलेर मेहंदी और मीका सिंह के बड़े भाई अमरजीत सिंह का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी मीका और दलेर मेहदी ने सोशल मीडिया पर दी है।  सूत्रों के मुताबिक अमरजीत पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार थे। उन्होंने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली।
 
मीका ने अपने आॅफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अमरजीत सिंह के निधन पर दुख प्रकट कर जानकारी देते हुए लिखा- 'वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह, हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारे बड़े भाई अमरजीत सिंह का निधन हो गया है, वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।
 
अमरजीत पाजी अपने स्वर्गीय निवास के लिए चले गए- दुख में दलेर मेहंदी, हरजीत मेहंदी, जोगिंदर सिंह और मीका सिंह।' अमरजीत सिंह का अंतिम संस्कार तिलक विहार श्मशान मैदान में किया गया।बताया जाता है कि मीका सिंह और दलेर मेहंदी के संगीत करियर को बनाने में अमरजीत सिंह का विशेष योगदान रहा है।
 
साल 1995 में दलेर मेहंदी सुपरहिट गाने 'बोलो ता रा रा', 'तुनक तुनक तुन' और 'हो जाएगी बल्ले बल्ले' गाने से काफी मशहूर हुए थे। इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में गाने गाए। वहीं उनके भाई मीका सिंह पहली बार 'सावन में लग गई आग' गाने से सुर्खियों में आए थे। मीका ने भी अपने संगीत करियर में कई बॉलीवुड फिल्मों में गाने गाए हैं और दर्शकों ने उन्हें हमेशा पसंद भी किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »