29 Mar 2024, 05:39:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मशहूर सिंगर शान पर गुवाहाटी में हमला, गाना सुन भड़के फैंस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2018 12:12PM | Updated Date: Oct 30 2018 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के सदाबहार गायक शान (शांतनु मुखर्जी) हाल ही में असम के गुवाहाटी में लाइव कंसर्ट के लिए पहुंचे थे लेकिन इसी कार्यक्रम के दौरान उन पर हमला हो गया। पार्श्‍व गायक शान उस वक्‍त हमले का शिकार हो गए जब वह लाइव शो में मंच पर परफॉर्म कर रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद एक शख्‍स ने उन पर पत्‍थर और कागज के गोले फेंक दिए। 
 
हमले का एक वीडियो फेसबुक पर वायरल हो रहा है जिसमें शान के कार्यक्रम में फैंस हंगामा मचा रहे हैं, कुर्सियों को तोड़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये मामला तब हुआ जब मंच पर शान ने बंगाली गाना गाना शुरू किया है। इस पर वहां मौजूद उनके कई फैंस ने हूट‍िंग शुरू कर दी। फैंस कहने लगे कि यह बंगाल नहीं असम है। 
 
इस मामले पर शान ने भी सफाई दी। उन्‍होंने कहा कि इस मामले पर राजनीति न करें। एक कलाकार के साथ ये करना गलत है। इसके बाद शान कार्यक्रम अधर में छोड़कर चले गए। कार्यक्रम आयोजकों ने भी इस हादसे के बाद शान से माफी मांगी और हंगामा करने वाले लोगों के ख‍िलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। 
 
बता दें कि 46 साल के शान ने पिछले महीने ही 30 सितंबर को अपना जन्‍मदिन मनाया है। शान दुनियाभर में लोकप्र‍िय हैं। उनकी आवाज का जादू लाखों लोगों के दिलों पर राज करता है। चांद सिफारिश, जब से तेरे नैंना, दिल लेके दर्द दे दिल जैसे गानों को शान ने ही आवाज दी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »