19 Apr 2024, 07:51:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। इसके साथ ही वह बॉलीवुड स्टार्स के भी चहेते हैं। इस कड़ी में नया नाम रणवीर सिंह का जुड़ गया है। हाल ही में रणवीर ने कहा है कि वो आॅनस्क्रीन तैमूर के पापा बनने को बेताब हैं। रणवीर ने इस बात का खुलासा 'कॉफी विद करण' के शो में किया है।
 
रणवीर का साथ इस शो में अक्षय कुमार ने दिया था। कॉफी विद करण के रैपिड फायर सेशन में रणवीर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि, मैं तैमूर के साथ काम करना चाहता हूं। रणवीर आगे कहते हैं कि वे फिल्म में तैमूर के पिता का किरदार निभाना चाहेंगे। बेशक रणवीर के यह जवाब सुनकर कई स्टार्स के दिल टूट गए होंगे। रणवीर ने शो में तैमूर की बहुत तारीफ की है।रणवीर ने यह भी कहा है कि तैमूर उनके बढ़ापे का सहारा है।
 
बॉलीवुड के जरिए अपने हर रुप को दिखा चुके करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण' इस बार भी हिट है। शो के अगले एपिसोड में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार मेहमान बनकर आने वाले हैं। इस दौरान यह दोनों अपने जीवन से जुड़ी कई बातों का खुलासा करते हुए भी नजर आएंगे।रणवीर सिंह अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। खासतौर पर उनके कपड़े।
 
शो के दौरान रणवीर ने अपने फैशन टिप्स के बारे में लोगों को बताया है। उन्होंने कहा है कि करण शॉपिंग के दौरान मंहगे और आकर्षक कपड़े खरीदते हैं। जब करण को लगता है कि यह कपड़ा उन पर अच्छा नहीं लगेगा तो वह मुझे दे देते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »