मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली सुपरहिट तमिल फल्म कत्थी का रीमेक बना सकते हैं। वर्ष 2014 में प्रदर्शित तमिल फिलम कत्थी को ए आर मुरगादोस ने निर्देशित किया था। विजय और सामंथा अक्कीनेनी ने फिल्म में लीड रोल निभाया था। साथ में नील नितिन मुकेश भी थे।
फिल्म में विजय ने डबल रोल किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 130 करोड़ रूपये का बिज़नेस किया था। पद्मावत के बाद भंसाली अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गये हैं। चर्चा है कि संजय लीला भंसाली ने हाल ही में तमिल फिल्म कत्थी के राइट्स खरीदे हैं।