20 Apr 2024, 13:41:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड जगत से दुखद खबर आ रही है कि प्रसिद्ध अभिनेता अर्जुन रामपाल की मां ग्वेन रामपाल का रविवार को निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थी। अंतिम विदाई में बॉलीवुड के कई कलाकार शामिल हुए।
 
अर्जुन रामपाल की मां ग्वेन रामपाल का रविवार को निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थी। ग्वेन रामपाल का अंतिम संस्कार मुंबई में रविवार को ही किया गया जिसमें उनके परिवार के सदस्य और करीबी मित्र मौजूद थे। अर्जुन रामपाल की पूर्व पत्नी मेहर जेसिया और बेटियां माहिका और मायरा भी इस समय मौजूद थे। अंतिम विदाई के लिए अर्जुन रामपाल के फिल्म पलटन में को-स्टार रहे हर्षवर्धन राणे, गुरमीत चौधरी पहुंचे। किम शर्मा भी पहुंची थी। 
 
आपको बता दें कि, कुछ महीनों पहले अर्जुन रामपाल ने अपनी मां के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने अपनी मां द्वारा ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने की बात कही थी। इस वीडियो में ग्वेन रामपाल को भी अपनी इस लड़ाई के बारे में बताते हुए देखा गया था। बता दें कि, अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया इस साल मई में अलग हो गए थे। 20 सालों से वे शादी के बंधन में बंधे रहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »