29 Mar 2024, 21:01:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

करवाचौथ पर व्रत हैं अभिषेक बच्चन, ट्वीट किया यह मेसेज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2018 2:16PM | Updated Date: Oct 27 2018 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिषेक बच्चन ने भी पत्नी ऐश्वर्या राय के लिए रखा है करवा चौथ का व्रत, ट्वीट कर पतियों को दे रहे हैं ये सलाह आज करवा चौथ के मौके पर दुनियाभर की सभी सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही हैं। ऐसे में हमारे बॉलीवुड सेलेब्‍स भला कहां पीछे रहने वाले हैं। बॉलीवुड के स्‍टार के बीच में यह त्‍योहार काफी ज्‍यादा पॉपुलर है। बच्चन फेमिली में भी इसे पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। बहू ऐश्वर्या राय भी अपने पति अभिषेक बच्चन की लंबी उम्र के लिए इस दिन फास्ट रखती हैं।  
 
अभिषेक बच्चन अपनी पत्‍नी से कितना प्‍यार करते हैं यह आपको उनके हाल ही में किए गए ट्वीट को देख कर पता चल जाएगा। अभिषेक बच्चन ने लिखा है, गुड लक लेडीज... और जिम्मेदार पतियों को भी अपनी पत्न‍ियों के साथ व्रत रखना चाहिए! मैं रखता हूं!! अभिषेक के इस ट्वीट को देख कर उनके फैंस काफी सरप्राइज और खुश हैं। 
 
ये वही अभिषेक हैं जिन्‍होंने कई साल पहले यह बोला था कि वह करवा चौथ में बिल्कुल भी यकीन नहीं रखते। मगर वह ऐश्वर्या के दिन भर फास्ट रखने के फैसले का सम्मान करते हैं। बता दें दोनों बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक है। इनकी शादी को 11 साल बीत चुके हैं। हाल ही में अभि‍षेक बच्चन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शिरकत की। इस दौरान अभिषेक ने अपनी जिंदगी से जुड़ी तमाम बातें शेयर की, जिसमें उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन का भी जिक्र हुआ।
 
उन्‍होंने ऐश्वर्या के प्रोफेशनलिज्म के बारे में बात की और कहा कि उनका काम के प्रति समर्पण बेहद अद्भुत है। उन्‍होंने यह भी कहा कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने कभी बेटी आराध्य को अकेले नहीं छोड़ा है यहां तक कि एक दिन के लिए भी नहीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »