29 Mar 2024, 17:59:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

न्यूयार्क में रॉबर्ट डी नीरो से ऋषि, रणबीर ने मुलाकात की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2018 5:37PM | Updated Date: Oct 25 2018 5:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। न्यूयार्क में अपनी इलाज करा रहे अभिनेता ऋषि कपूर और उनके बेटे रणबीर कपूर ने रजतपट के महान कलाकार और निर्देशक रॉबर्ट डी नीरो से मुलाकात की। ऋषि कपूर ने डी नीरो और रणबीर के साथ फोटो अपने ट्विटर एकांउट पर साझा की। उन्होंने लिखा कि बिना पूर्व योजना के रॉबर्ट डी नीरो से मुलाकात की।
 
वह रणबीर को जानते हैं क्योंकि वह उससे और अनुपम खेर से मिल चुके थे और खेर को ड्रिंक पर आने के लिए कहा था। ऋषि ने लिखा है कि वरिष्ठ अभिनेता की ‘सादगी और सुपर स्टारडम’ को देखकर अचंभित थे। ऋषि कपूर अमेरिका में अपना इलाज करा रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में कोई खुलासा नहीं किया। रणबीर और उनकी मां नीतू सिंह ऋषि कपूर के साथ न्यूयार्क में हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »