18 Apr 2024, 17:37:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने शंशाक खेतान की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद जाह्नवी कपूर को करण जौहर की बिग बजट फिल्म तख्त मिला। फिल्म में जाह्नवी रणवीर सिंह के साथ रोमांस करने वाली हैं। इसके अलावा जाह्नवी के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। धड़क और तख्त के बाद जाह्नवी को शशांक खेतान की फिल्म में लीड एक्ट्रेस का रोल आॅफर किया गया है।
 
शशांक पिछले कुछ समय से 'रणभूमि' पर काम कर रहे थे, लेकिन सामने आ रही जानकारी के मुताबिक अभी के लिए इस फिल्म को होल्ड पर रख दिया गया है और शंशाक एक नई थ्रिलर फिल्म निर्देशित करने वाले हैं। इस फिल्म में भी उन्होंने वरुण धवन को ही कास्ट किया है और वरुण के अपोजिट नजर आएंगी जाह्नवी कपूर।
 
सूत्र की मानें तो वरुण का नाम इस प्रोजेक्ट के लिए फाइनल किया जा चुका है लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम अभी बाकी है। वहीं शशांक और करण जौहर इस फिल्म के लिए नई जोड़ी की तलाश में थे। इस फिल्म के लिए दोनों ने जाह्नवी और वरुण को कास्ट कर लिया है।
 
वैसे भी फिल्म धड़क के निर्देशक शशांक खेतान पहले ही जाह्नवी के काम से काफी प्रभावित हैं तो पूरी उम्मीद की जा रही है कि फिल्म में वहीं फाइनल होंगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। इतना ही नहीं जाह्नवी को तेलुगू फिल्म अभिनेता विजय देवरकोंडा के अपोजिट कास्ट करने की भी खबर थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »