18 Apr 2024, 13:33:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के फैंस के लिए हाल ही में अच्छी खबर है। लंदन में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर जैसे खतरनाकर कैंसर का इलाज करवा रहे इरफान वापिस मुंबई आने वाले हैं। खबरों के मुताबिक 1-2 दिन के अंदर वह मुंबई वापस लौटने वाले हैं। इरफान वापिस आते ही सुपरहिट फिल्म 'हिंदी मीडियम 2' की शूटिंग में बिजी हो जाएंगे।
 
'हिंदी मीडियम 2' की शूटिंग दिसंबर के पहले हफ्ते में शुरू होनी है।जब इरफान ने अपनी खतरनाक बीमारी के बारे में सोशल मीडिया पर बताया था तो उनके फैंस में निराशा फैल गई थी। हर कोई उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा था।इरफान खान की आखिरी फिल्म 'कारवां' थी।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »