23 Apr 2024, 16:54:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। मशहूर कॉमेडियन देवेन वर्मा  आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी दमदार एक्टिंग का लोहा लोग आज भी मानते हैं। देवेन वर्मा ने 42 साल तक बॉलीवुड में काम किया और बाद में एक्टिंग से खुद ही अपने आप को अलग कर लिया। एक इंटरव्यू के दौरान देवेन ने एक्टिंग से किनारा करने की वजह बदलती तहजीब को बताया था। देवेन ने एक्टिंग से तो किनारा कर लिया था लेकिन फिल्मों से अपना जुड़ाव कम नहीं कर पाए थे। इसी वजह से देवेन ने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर भी फिल्म इंडस्ट्री में योगदान दिया।

बी आर चोपड़ा ने दिया था पहला ब्रेक

देवेन वर्मा मुख्य रूप से गुजरात के रहने वाले थे और बाद में उनका परिवार पुणे शिफ्ट हो गया था। देवेन को शुरूआत से ही एक्टिंग का शौक था। फिल्मों से आने से पहले देवेन एक ड्रामा ग्रुप का हिस्सा थे और स्टेज शोज किया करते थे। देवेन को फिल्म में पहला ब्रेक बी आर चोपड़ा ने दिया था। कहा जाता है कि एक बार देवेन 'नार्थ इंडिया पंजाबी एसोसिएशन' के शो में स्टेज शो कर रहे थे। इस शो को देखने के लिए बी आर चोपड़ा भी आए थे। शो के दौरान ही बी आर चोपड़ा को देवेन इतने भा गए कि उन्होंने देवेन को तुरंत अपनी फिल्म 'ब्रह्मपुत्र' के लिए कास्ट कर लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »