20 Apr 2024, 06:27:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बाहुबली फ्रेंचाइजी के साथ दर्शकों के दिलों में घर करने वाले सुपरस्टार प्रभास के प्रशंसकों को हर साल अक्टूबर महीने का खास इंतजार रहता है। अक्टूबर महीने की 23 तारीख को अभिनेता अपना जन्मदिन मनाते है और इस दिन को अपने प्रशंसकों के लिए अधिक खास बनाने में अभिनेता कोई कसर नहीं छोड़ते है।
 
बीते साल प्रभास ने अपने जन्मदिन पर आगामी फिल्म "साहो" का बहुप्रतीक्षित पोस्टर रिलीज किया था, ऐसे में अब सबकी निगाहें इस जन्मदिन पर टिकी है कि आखिर इस साल प्रभास अपने जन्मदिन पर साहो फ़िल्म से जुड़ी कौनसी चीज़ रिलीज करेंगे?
 
प्रभास की साहो फ़िल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बाहुबली की तरह, यह फिल्म भारत और दुनियाभर के प्रशंसकों के लिए हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज होने वाली एक बड़ी बजट की त्रिभाषी फिल्म होगी।
 
इस फिल्म के साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर  और प्रभास पहली बार एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नज़र आएंगे जिसे देखना दिलचस्प होगा। प्रभास की रिकॉर्ड ब्रेकिंग फ़िल्म बाहुबली के बाद, निर्माताओं ने प्रभास की लोकप्रियता और राष्ट्रीय अपील को ध्यान में रखते हुए फिल्म को 3 भाषाओं में बड़े पैमाने पर रिलीज करने की योजना बनाई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »