29 Mar 2024, 20:52:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दीपिका पादुकोण ने खुद शेयर की अपनी शादी की तारीख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2018 11:41AM | Updated Date: Oct 22 2018 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पिछले कई महीनों से बॉलीवुड के चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरों ने हलचल मचा रखी थी। सुनने में आया था कि दीपिका और रणवीर इस साल के अंत तक शादी एक बंधन में बंध जाएंगे मगर, इस बारे में खुद रणवीर और दीपिका ने गहरी चुप्पी साध रखी थी मगर, अब इंतजार हुआ खत्म और खुद दीपिका ने अपने सोशल अकाउंट पर अपनी शादी की तारिख शेयर की है। बता दें कि कुछ ही समय पहले दीपिका ने अपने सोशल अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसपर लिखा है, हमें आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवम्बर 2018 को तय हुई है।
 
यही पोस्ट रणवीर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। अभिनेता रणबीर कपूर के साथ लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहीं दीपिका पिछले कई सालों से रणवीर के साथ रिलेशनशिप में हैं मगर इन्होंने मीडिया के सामने हमेशा ही एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। लेकिन, अब सबकुछ  क्लियर हो गया है और दीपवीर एक होने वाले हैं। उनके फैन्स इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दीपिका और रणवीर ने एक साथ 'गोलियों की रासलीला राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में साथ काम किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »