29 Mar 2024, 07:31:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पहली ही फिल्म से सबके दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस आज है गुमनाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2018 11:37AM | Updated Date: Oct 22 2018 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 1985 में बॉलीवुड में एक ऐसी एक्ट्रेस ने कदम रखा था, जो आज भी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से लोगों के बीच में पहचान बनाए हुए है। जी हां इस अभिनेत्री का नाम मंदाकिनी है। महज 16 साल की उम्र में मंदाकिनी उस समय के सबसे बड़े डायरेक्टर की हीरोइन बन गयी थीं।मंदाकिनी का जन्म 30 जुलाई, 1969 को एंग्लो-इंडियन परिवार में मेरठ, उत्तरप्रदेश में हुआ था। उनके पिता जोसफ ब्रिटिश नागरिक थे, जबकि मां मुस्लिम थीं। उनके बचपन का नाम यास्मीन जोसेफ था। मंदाकिनी ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 1985 में की।

 
उस साल उन्होंने बंगाली फिल्म 'अंतारेर भालोबाशा' से और 'मेरा साथी' के साथ हिंदी सिनेमा में भी कदम रख दिया था। 1985 में उन्होंने दो फिल्में 'आर पार' और 'राम तेरी गंगा मैली' की। राज कपूर के डायरेक्शन में बनी 'राम तेरी गंगा मैली' बॉक्स आॅफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई। इस फिल्म से मंदाकिनी को रातों-रात स्टारडम मिल गया।
 
इस फिल्म के लिए मंदाकिनी को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस के लिए भी नॉमिनेट कर लिया गया। मंदाकिनी ने सक्सेस के लिए इस फिल्म में कुछ ऐसे सीन्स भी दिए, जो आज भी चर्चित हैं। उन्होंने बोल्ड सीन्स देने से परहेज नहीं किया, राज कपूर कला और क्रिएटिविटी के जरिये स्त्री के देह को बड़े पर्दे पर दिखाने में माहिर रहे हैं। यह राजकपूर की ही गट फीलिंग थी कि मंदाकिनी ने इस फिल्म में अपने किरदार को बोल्ड के साथ-साथ संजीदा रखते हुए हिट साबित हो गयी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »