28 Mar 2024, 20:20:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कोलकाता में किशोर दा और एसडी बर्मन की प्रतिमा लगेगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2018 3:18PM | Updated Date: Oct 20 2018 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। कोलकाता में महान संगीतकार एसडी बर्मन और सुपरस्टार गायक किशोर कुमार की प्रतिमा लगाई जाएगी। इन दोनों महापुरुषों की प्रतिमाएं यहां एक फैन क्लब में अगले सप्ताह लगाई जाएंगी। क्लब के सचिव सुदीप्त चंद ने कहा कि किशोर कुमार के बेटे और लोकप्रिय गायक अमित कुमार 22 अक्टूबर को प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस अवसर पर कोलकाता नगर निगम के मेयर देबाशीष कुमार भी मौजूद होंगे।
 
इससे पहले, फैन क्लब ने शहर में दक्षिणी एवेन्यू-कीटाला रोड को जोडऩे वाले स्थान पर आरडी बर्मन की एक आवक्ष प्रतिमा स्थापित की थी। चंद ने कहा कि इन दोनों प्रतिमाओं को आरडी बर्मन की आवक्ष प्रतिमा के ठीक सामने लगाया जाएगा।  उन्होंने बताया कि एस डी बर्मन कभी शहर के ढकुरिया इलाके के साउथ एंड पार्क में रहा करते थे, किशोर कुमार का भी इस शहर के साथ गहरा रिश्ता है क्योंकि उन्होंने कोलकाता की रूमा गुहा ठाकुरता से शादी की थी। 
 
उनके बेटे अमित कुमार भी कुछ वर्षों तक इस शहर में रहे थे। फैन क्लब को लिखित संदेश में अमित कुमार ने कहा कि वह इस पहल से रोमांचित हैं। उन्होंने कहा, मैंने अपने जीवनकाल में इन सभी महान शख्स को देखा है। मैं उन्हें याद करता हूं। यह जानकर अच्छा लगा कि जल्द ही शहर में पंचम दा के साथ एसडी बमज़्न और किशोर कुमार दिखाई देंगे। वह जगह सभी संगीत प्रेमियों के लिए दार्शनिक स्थल होगा। एस डी बर्मन और किशोर कुमार को उनकी गहरी दोस्ती के लिए जाना जाता है। इस जोड़ी ने सिनेमा जगत को एक-से-एक बेहतरीन नगमे दिये हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »