18 Apr 2024, 23:19:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'कसौटी' में एंट्री लेते ही हिना खान ने तोड़ा शाहरुख खान का ये रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2018 11:13AM | Updated Date: Oct 19 2018 11:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 'कसौटी जिंदगी के' सीरियल में कोमोलिका के चेहरे से नकाब हट गया है। एकता कपूर के इस शो में फैंस काफी दिनों से कमोलिका की मुंह दिखाई को लेकर एक्साइटेड थे। हालांकि शो में कोमोलिका की एंट्री तो पहले ही हो चुकी थी लेकिन लोगों ने सिर्फ उनकी ड्रेस और आवाज ही सुनी थी। ऐसे में हर कोई यह जानने का इच्छुक था कि आखिर कोमोलिका हिना खान ही हैं या फिर कोई। अब इस राज से परदा उठ चुका है और फैंस कोमोलिका के रूप में हिना खान को देखकर बेहद खुश हैं। 
 
शो में हिना खान की एंट्री होते ही शाहरुख खान का एक रिकॉर्ड भी टूट गया है। 'कसौटी जिंदगी के' सीरियल का प्रमोशन एकता कपूर ने बड़े स्तर पर किया था। यहां तक कि इस सीरियल के प्रमोशन में खुद किंग खान भी उतर आए थे। एकता ने शाहरुख खान के साथ प्रमोशन का वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था। इस वीडियो को लोगों ने खूब देखा था।
 
वहीं अब शाहरुख खान के इसी वीडियो का रिकॉर्ड कोमोलिका के मुंह दिखाई वीडियो ने तोड़ दिया है। शाहरुख खान और एकता कपूर के प्रमोशन वीडियो को 3 लाख 37 हजार सात सौ आठ लोगों ने देखा था। वहीं कोमोलिका के वीडियो को 1 करोड़ 34 लाख 167 हजार लोग देख चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »