18 Apr 2024, 18:48:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है : जोया मोरानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2018 2:32PM | Updated Date: Oct 17 2018 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्मकार करीम मोरानी की बेटी और अभिनेत्री जोया मोरानी का कहना है कि उनके पिता का सच जल्द ही सामने आएगा, क्योंकि उन्हें देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। करीम मोरानी पर एक अभिनेत्री ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एक अभिनेत्री ने करीम पर 2015 में उसे मादक पदार्थ खिलाने, दुष्कर्म करने और उसकी नग्न तस्वीरें खींचने का आरोप लगाया है।
 
अपने पिता के खिलाफ लगे अरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए जोया ने यहां कहा, "मैं इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहती, क्योंकि यह मामला विचाराधीन है। जब अदालत का फैसला आएगा, तब सभी इसके बारे में जान जाएंगे। मैं सिर्फ यही कहना चाहती हूं कि मेरा हमारे देश की न्यायिक व्यवस्था में पूरा विश्वास है और सच जरूर सबके सामने आएगा।" करीम 2जी स्पेक्ट्रम मामले में भी आरोपी हैं। उनपर बाद में दिल्ली की एक 25 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म के लिए हैदराबाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »