मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल हाल ही में दुर्गा पूजा के लिए पंडाल में पहुंची। इस दौरान काजोल ने यैलो कलर की साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। पंडाल में काजोल का ट्रेडिशनल अंदाज देख सबकी निगांहे उनपर थम गई।
काजोल मां दुर्गा से एक टक निहारती दिखाई दे रही थी। इस दौरान काजोल ने पंडाल में मौजूद सभी लोगों के साथ पूजा की।इसके बाद सभी को काजोल ने अपने हाथों से आरती भी दी।
पंडाल में काजोल ने माता के आगे माथा टेका और आशीर्वाद लिया। बता दें कि इसी शुक्रवार को काजोल की फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' बॉक्स आॅफिस पर रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।