19 Apr 2024, 14:12:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

विवादों के बीच स्टाइलिश अंदाज में परिवार के साथ इवेंट में पहुंची तनुश्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2018 10:36AM | Updated Date: Oct 16 2018 10:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता इन दिनों नाना पाटेकर के ऊपर लगाए आरोप को लेकर काफी चर्चा मे हैं। वहीं इन विवादों के बीच हाल ही में तनुश्री की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल, तनुश्री बीती रात अपने परिवार के साथ एक इंडिया ईवेंट में शामिल हुईं थी। इस दौरान वह व्हाइट कलर का सूट पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
 
वहीं इसके साथ उन्होंने ब्लू दुप्पटा मैच किया था। इस  इवेंट में तनुश्री के साथ उनकी छोटी बहन इशिता दत्ता और उनके पति वत्सल सेठ एक साथ दिखे। तीनों मे कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए कई पोज दिए। इस दौरान तनुश्री मीडिया के सवालों से भी बचतीं दिखीं। 
 
पिछले दिनों ही तनुश्री और उनके वकील नितिन सतपूते ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में जा कर नाना पाटेकर , गणेश आचार्य समेत दो और आरोपियों के शिकायत दर्ज करने के बाद इन सबके खिलाफ जांच करने की बात कही है। साथ ही वकील ने ओशिवारा पुलिस थाने में प्रार्थना पत्र दायर किया है। इसके साथ तनुश्री ने नाना व अन्य आरोपियों के नार्को, ब्रेन मैपिंग और लाइ डिटेक्टर टेस्ट की मांग की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »