20 Apr 2024, 13:53:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

विंता नंदा के खिलाफ आलोकनाथ की पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2018 10:27AM | Updated Date: Oct 14 2018 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म अभिनेता आलोकनाथ की पत्नी ने स्थानीय अदालत में  शिकायत दर्ज कराकर  कलाकार-लेखिका विंता नंदा की ओर से अपने पति पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोप की पुलिस से जांच करने की मांग की है। सूत्रों के अनुसार आलोकनाथ की पत्नी आशु नाथ ने धारा 156 (3) के तहत शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई थी और अदालत से आग्रह किया था कि पुलिस को इस मामले की जांच करने का आदेश दे। विंता नंदा के आरोप से आलोकनाथ की छवि धूमिल हो रही है। आलोकनाथ के वकील अशोक सरोगी ने बताया कि उनके मुवक्किल को कोई धन नहीं चाहिए। उन्हें क्षतिपूर्ति के रूप में सिर्फ एक रुपया चाहिए। उन्होंने कहा कि आलोकनाथ बहुत जल्द विंता नंदा के खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »