28 Mar 2024, 22:02:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

गाने में दिखी नेहा और जस्सी के बीच गजब की केमिस्ट्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2018 11:58AM | Updated Date: Oct 13 2018 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। नेहा कक्कड़ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नेहा ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं। अब नेहा कक्कड़ और पंजाबी एक्टर सिंगर जस्सी गिल का एक नया गाना निकले करंट रिलीज हो चुका है। इस गाने को सुख-ई म्यूजिकल डॉक्टर्स ने म्यूजिक दिया है। गाने के लिरिक्स जानी ने लिखे हैं।
 
गाने को सुनने के बाद आप एक ही बात कहेंगे साल का सबसे बेहतरीन पार्टी सांग। इस गाने में नेहा और जस्सी के बीच गजब की केमिस्ट्री दिखाई दे रही है।  इसके अलावा नेहा इन दिनों सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' जज कर रही हैं। बता दें नेहा ने साल 2006 में पहली बार इंडियन आइडल के लिए आॅडिशन दिया था और सेलेक्ट हो गईं थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »