29 Mar 2024, 05:20:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलीम-सुलेमान मर्चेंट देंगे मराठी गीतों का संगीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2018 11:56AM | Updated Date: Oct 13 2018 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान ने कई हिंदी फिल्मों में गानों को संगीत दिया है। अब ये एक नई पारी शुरू करने की तैयारी में हैं। इस नई पारी की शुरूआत मराठी फिल्म ‘प्रवास’ के गीतों से होगी। ओम छगानी द्वारा निर्मित फिल्म ‘प्रवास’ में गानों को सोनू निगम ने स्वर दिया है।
 
लेखन शशांक उदापुरकर एवं छायांकन सुरेश देशमाने का है। इससे पहले सलीम-सुलेमान ने चक दे इंडिया, अब तक छप्पन, दोस्ताना, धूम-2, फैशन, सिंग इज किंग, मुझसे शादी करोगी जैसे अनेक हिंदी फिल्मों में संगीत दिया है। ‘प्रवास’ फिल्म के सभी गानों की रिकॉर्डिंग पूरी हो चुकी है, जल्द ही रिलीज की डेट की भी घोषणा की जाएगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »