20 Apr 2024, 19:19:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। साउथ सुपरस्टार एनटीआर की बायोपिक फिल्म में बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी का रोल कर रही एक्ट्रेस रकुल प्रीत को भारी भरकम फीस दी जा रही है। इस फिल्म में रकुल का केवल 20 मिनट का ही रोल होगा। हाल ही में रकुल का श्रीदेवी वाला लुक भी रिलीज किया गया है। यह फिल्म 2 भागों में रिलीज होगी। बता दें कि श्रीदेवी ने एनटीआर के साथ तकरीबन 20 फिल्मों में साथ काम किया है।
 
अब उन पर बन रही बायोपिक फिल्म में श्रीदेवी का रोल करने वाली एक्ट्रेस रकुल को 20 मिनट का रोल करने के लिए 1 करोड़ रुपये मिल रहे हैं।गौरतलब है कि रकुल ने अपने जन्मदिन वाले दिन फिल्म में श्रीदेवी का लुक शेयर किया था। साथ ही उन्होंने एक कैप्शन भी दिया था 'पेश है श्रीदेवी का पहला लुक, आशा करती हूं आपको पसंद आएगा। तस्वीर में रकुल ने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की फेवरेट सफेद रंग की प्रिंटेड साड़ी पहनी है। इसके साथ उन्होंने डायमंड ज्वेलरी और सफेद बिंदी भी लगाई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »