29 Mar 2024, 14:54:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्म उत्सव में ‘पहुना’ को दो पुरस्कार मिले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2018 1:33PM | Updated Date: Oct 9 2018 1:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की बतौर निर्माता पहली सिक्किमी फिल्म ‘पहुना’ को जर्मनी के शलिंग्ल अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में दो पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। पाखी टॅायरवाला के लेखन तथा निर्देशन में बनी इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (ज्यूरी चॉइस) और अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म की श्रेणी में प्रॉफेशनल ज्यूरी द्वारा ‘‘विशेष उल्लेख’’ पुरस्कार दिए गए।
 
प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां डॉक्टर मधु चोपड़ा के बैनर ‘पर्पल पेबल पिक्चर्स’ तले बनी फिल्म ‘पहुना’ को दो से पांच अक्टूबर के बीच आयोजित उत्सव में काफी सराहा गया। मधु ने कहा कि यह फिल्म हमेशा उनके प्रोडक्शन हाउस की खास फिल्म रहेगी। ‘टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव’ (टीआईएफएफ) में पिछले साल ‘पहुना’ का विश्व स्तर पर प्रीमियर किया गया था। ‘पहुना’ तीन नेपाली बच्चों की कहानी है जो अपने माता-पिता से बिछड़ जाते हैं और नेपाल में माओवादी आंदोलन से किसी तरह बच सिक्किम पहुंचते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »