25 Apr 2024, 15:39:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ इन दिनों भारत में बॉलीवुड स्टार्स के साथ काफी मस्ती करते नजर आ रहे है। हाल ही में विल ने रणवीर सिंह, करण जौहर, टाइगर श्रॉफ के साथ खूब मस्ती और पार्टी की। विल टाइगर की आने वाली फिल्म 'स्टूडेंट आॅफ द ईयर 2' के सेट पर पहुंचे।
 
यहां से उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह काफी मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। विल ने तस्वीर साझा करते हुए बताया कि वो रणवीर सिंह और करण जौहर से डांस करना सीख रहे हैं।
 
अपने भारत दौरे के दौरान स्मित काफी सारी यादें अपने सात ले जाना चाहते हैं इसके लिए वो यहां खुलकर एंजॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर विल की कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वह आॅटो रिक्शा चलाते दिखाई दे रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »