24 Apr 2024, 20:35:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। सन पिक्चर्स ने फिल्म पेटा से रजनीकांत का सेकेंड लुक रिवील किया। 67 वर्षीय रजनीकांत इस पोस्टर में अपनी उम्र से आधे नजर आ रहे हैं। उन्होंने सफेद कपड़े पहने हुए हैं और माथे पर चंदन लगाया हुआ है। इसके अलावा उन्होंने अपनी मूछें भी बड़ी-बड़ी रखी हुई हैं। रजनीकांत का यह लुक काफी शानदार है और उम्मीद है कि यह देखते-देखते वायरल हो जाएगा।
 
पोस्टर शेयर करते हुए सन पिक्चर्स ने लिखा, ‘पेटा सेकेंड लुक’। फिल्म के पहले पोस्टर में रजनीकांत अलग अंदाज में नजर आ रहे थे, जबकि इस पोस्टर में उनका लुक बिलकुल अलग है। फिल्म के पोस्टर से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में उनका किरदार फिर से हटके और बिंदास होगा। पेटा के मोशन पोस्टर को काफी पसंद किया जा रहा है और ये तेजी से वायरल हो रहा है। 
 
कार्तिक शुभराज के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। फिल्म को थलैवर 165 के उपनाम से भी जाना जा रहा है। ऐसा इस लिए है, क्योंकि सुपरस्टार रजनीकांत की ये 165वीं फिल्म है। फिल्म को लेकर प्रशंसकों के बीच में खासा उत्साह है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »