28 Mar 2024, 22:23:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के समर्थन में झारखंड के जमशेदपुर में भी आवाज उठ रही है। उसे न्याय दिलाने के लिए लोग पक्ष में खड़े हो रहे हैं। आखिर तनुश्री से जमशेदपुर के लोगों के लगाव की वजह क्या है? क्यों लोग उसे चाहते हैं? आपको पता है जमशेदपुर से तनुश्री का कनेक्शन क्या है? दरअसल, तनुश्री से हमदर्दी की खास वजह है।
 
तनुश्री का जन्म जमशेदपुर में ही हुआ। वह यही पली-बढ़ी और फिर उच्च शिक्षा के लिए पुणे चली गई। पुणे से मॉडलिंग में कदम बढ़ाया और फिर सफलता के कीर्तिमान गढ़े। बाद में तनुश्री की बहन इशिता ने भी बॉलीवुड का रुख कर लिया। उसके बाद पिता तपन दत्ता और मां शिखा दत्ता भी अपने बच्चों के साथ मुंबई में ही रहने लगे। तनुश्री के चाचा संजय नंदी और चाची अपर्णा नंदी जमशेदपुर के सीतारामडेरा के ईस्ट बंगाल कॉलोनी में रहते हैं। 
 
तनुश्री के पक्ष में नया विवाद आने के बाद जमशेदपुर में आवाज बुलंद हुई और नाना पाटेकर का विरोध किया गया। टिनप्लेट गोलचक्कर पर अभिनेता नाना पाटेकर का पुतला फूंका राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के बैनर तले फूंका गया। आंदोलन का नेतृत्व संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार वर्मा और जिला संयोजक रूबी सिंह ने किया। प्रदेश संयोजक डीडी त्रिपाठी भी मौजूद थे।
 
इस दौरान रूबी सिंह ने कहा कि एक तरफ महिलाओं के सशक्तिकारण की बातें की जा रही हैं और दूसरी ओर तनुश्री दत्ता की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। जमशेदपुर की ही एक बेटी और प्रसिद्ध सीरियल बालिका वधु की अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी ने भी फिल्मी सिटी में महिलाओं और खासकर महाराष्ट्र से बाहर से काम करने आने वाली महिला कलाकारों की आवाज उठाई तो उसकी हत्या कर दी गई थी। आज वही दास्तान फिर दोहराने की कोशिश की जा रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »