29 Mar 2024, 07:55:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिल्मों से पहले बैंक में काम करती थी नवाब खानदान की यह लाडली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2018 11:45AM | Updated Date: Oct 4 2018 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पटौदी खानदान में जन्मीं सोहा अली खान 40 साल की हो चुकी हैं। सोहा का जन्म 4 अक्टूबर 1978 को हुआ था। सोहा के पिता मंसूर अली खान, पटौदी खानदान के नौवें नवाब थे। उनकी मां शर्मिला टैगोर 70-80 के दशक की बड़ी अदाकारा थीं। तीन भाई बहनों में सोहा सबसे छोटी हैं। 
 
सोहा की बड़ी बहन सबा अली खान ज्वैलरी डिजाइनर हैं। वो एक डायमेंड चेन भी चलाती हैं। सोहा के भाई सैफ एक एक्टर हैं। सोहा ने दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल से अपनी पढ़ाई की। इसके बाद वो लंदन में आॅक्सफोर्ड की पढा़ई करने गईं।
 
सोहा पढ़ाई में काफी अच्छी थीं। इसके बाद वो लंदन स्कूल आॅफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर मास्टर डिग्री की। पढ़ाई खत्म करने के बाद सोहा ने बैंक में काम करना शुरू किया। उन्होंने फोर्ड फाउंडेशन और सिटीबैंक में काम किया है। साल 2004 में बंगाली फिल्म 'इति श्रीकांता' से सोहा अली खान ने फिल्मी करियर में डेब्यू किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »